झांसी, जनवरी 6 -- नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत कल (सोमवार) तड़के इलाहाबाद-स्टेशन रोड पर झांसी की पहली महिला ऑटो चालक के मिले शव के बाद पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर हत्यारे फरार हो गए थे। गले में गोली धंसी मिली। पुलिस ने पति की तहरीर पर दोस्त समेत तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया तो गम के बीच परिवाले, नाते-रिश्तेदारों में तीखा गुस्सा दिखा। वहीं आसपास के क्षेत्र में चूल्हा तक नहीं जला। मोहल्ला तालपुरा के आंबेडकर नगर निवासी अनीता चौहान (40) पत्नी द्वारका चौहान टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करती थी। वह झांसी की पहली महिला ऑटो चालक थी। उसकी ऑटो में तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र कुमार भी सवारी कर चुके थे। रवि...