फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद। महिला एवं बाल विकास अधिकारी कमला दलाल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं। विदाई समारोह में उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया जिससे जनहित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाता है जिसे जिम्मेदारी से निभाना चाहिए। कमला दलाल ने विभाग में 36 वर्षों तक सेवाएं दीं और उनका सदैव उद्देश्य रहा कि महिलाओं व बच्चों के हित में अधिक से अधिक कार्य किया जाए। वह चार वर्षों तक गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी में उप निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहीं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी मंजू श्योराण, सुशीला सिंह व हेमा कौशिक ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया और उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में विभाग के अनेक कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.