मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- एसएसपी के निर्देश पर जानसठ थाने की महिला उपनिरीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से 'मिशन शक्ति-5.0' अभियान चलाया । गुरुवार को जानसठ थाने की महिला उपनिरीक्षक अर्पणा यादव ने अपने साथ महिला कांस्टेबलों को साथ लेकर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान चलाया और एण्टी रोमियो टीमों के साथ मिलकर क्षेत्र में बालिकाओं व महिलाओ के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं को रोकने के उद्देश्य से स्कूल, कॉलेज, बाजार, और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक अर्पणा यादव ने टीम के साथ महिलाओं और बालिकाओं को पंफलेट के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे: 112, 181, 1090, 1098, 1076, 102, और 108 की जानकारी दी। इसके साथ ही, निराश्रित महिला पेंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.