पटना, अक्टूबर 7 -- महिला उद्योग संघ की ओर से दीपावली मेला लगाया जाएगा। 13 से 15 अक्टूबर तक लगने वाले इस मेले में दीपावली से संबंधित तमाम स्टॉल रहेंगे। इसकी जानकारी संघ की डॉ. साधना झा ने दी। उन्होंने बताया कि का पाटलिपुत्र में पीएमएम मॉल के पास यह मेला लगाया जाएगा। इसमें हाथ से बने दीप, हैंडीक्राफ्ट के साथ मोमबत्ती, ड्रेस आदि मिलेगा। आम लोग दीपावली की खरीदारी कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...