फिरोजाबाद, दिसम्बर 7 -- फिरोजाबाद जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी की देख-रेख में जिला महिला अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से तीनों पदों की घोषाणा की गई। अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री परशुराम गुप्ता ने शुभारंभ किया। चुनाव अधिकारी एवं महिला महानगर अध्यक्ष आकृति सहयोगी ने जिला महिला अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे। महिला जिलाध्यक्ष के लिए रजनी सिंह एडवोकेट, महामंत्री के लिए उमा कश्यप एवं कोषाध्यक्ष के लिए मालती धनखड़ का नाम प्रस्तावित किया। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा ने तीनों के नाम की घोषण करते हुए कहा कि देश में बहुत तादाद में महिला वर्ग व्यापारी प्रतिष्ठान चलाने ...