बांदा, जनवरी 24 -- बांदा। संवाददाता 30 महिला उद्यमियों के लिये उद्यमिता सह कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ जन शिक्षण संस्थान के सब सेंटर राजकीय महिला डिग्री कालेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त, जिला उद्योग-केंद्र, गुरुदेव राय, डीडीएम नाबार्ड संदीप कुमार गौतम, एलडीएम रविशंकर, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान फैकल्टी के पीएन श्रीवास्तव, निदेशक जन शिक्षण संस्थान मो. सलीम अख्तर ने संयुक्त रूप से किया। बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक का लोन दिया जा रहा है। उद्यम प्रबंधन के मुख्य विषय जैसे उद्यमी के गुण एवं फायदे उद्यम अवसर की पहचान एवं चयन, उद्यम स्थापना प्रक्रिया, समस्या समाधान, मार्केटिगं, किस कार्य के लिये किससे मिले की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...