मुरादाबाद, मार्च 8 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ती उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए इस बात को याद करने का भी प्रतीक है कि हर वर्ष किस प्रकार महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र शिक्षा, संस्कृति, रोजगार, राजनीति आदि में अपने प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही हैं। समाज की मुख्यधारा में अपनी प्रभावी स्थिति हासिल कर रही हैं। उप प्राचार्या प्रो. अंजना दास ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और महिला अधिकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कॉलेज द्वारा पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। इंटीरियर डिजाइनर रेखा अरुण, अमिता वाधवा, मोनिका रस्तोगी, जरीन शफी, आशा सहगल को सम्मानित किया। च...