चंदौली, दिसम्बर 17 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियां छात्राओं के साथ साझा की। जिसमें भारत की मशहूर महिला उद्यमियों के संघर्ष, लगन एवं सफलता के बारे में छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें भी अपने हुनर को पहचान कर उसे आधार बना कर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षकों द्वारा बनाए हुए एक डेमो क्लास के वीडियो प्रदर्शन का भी आयोजन किया। जिसमें अलग-अलग परिस्थितियों में विभिन्न आत्मरक्षा की शैलियों का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन किया गया। उक्त अवसर पर सभी प्राध्यापक डॉ. रवि प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.