पिथौरागढ़, जून 16 -- पिथौरागढ़। राज्य महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्षा रेनू अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उद्योग केन्द्र के कार्यालय में बैठक की गई। जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक कविता भगत ने अध्यक्षा रेनू का स्वागत किया। महाप्रबन्धक भगत ने पीपीटी के माध्यम से विभागों द्वारा संचालित योजनाओं व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्षा ने महिला समूहों के बनाये आर्टिजन, शिल्प कला, हाथ बुनाई से बने ऊनी उत्पाद, मिनरल वाटर, दन कालीन, आसन का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्षा अधिकारी ने विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करके स्वरोजगार व उद्यमिता अपनाने वाली महिलाओं के साथ वार्ता भी की। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका चुफाल, नगर अध्यक्ष भाजपा विप्लव शाह मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.