उरई, जनवरी 9 -- उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने शुक्रवार को विकास भवन में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा के मामलों की सुनवाई की। इस दौरान 14 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी प्रकरणों का निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। शुक्रवार को जिले में आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सर्वप्रथम पिछली जनसुनवाई में आए मामलों के निस्तारण की समीक्षा की। इसके बाद महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की जनसुनवाई की गई। इस दौरान 14 महिलाओं ने शिकायतें सदस्य के समक्ष दर्ज कराईं। रेंढर निवासी एक महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन ससुरालवालों ने दहेज को लेकर मारपीट एवं ससुराल से बाहर निकालने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई न हुई। लहरि...