चम्पावत, मई 1 -- लोहाघाट। लोहाघाट में महिला यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि अमन एनजीओ की नीलिमा भट्ट ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इसके लिए महिलाओं को जागरुक होना होगा। लोहाघाट पीजी कॉलेज में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि वर्ष 2023-24 में महिलाओं के प्रति 2325 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें कार्यस्थल पर होने वाली उत्पीड़न की संख्या अधिक है। बताया कि आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज अपराधों में 10.30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। विशिष्ट अतिथि आंनदी अधिकारी ने कहा कि जागरुकता से ही सशक्तिकरण हो सकेगा। डॉ.अपराजिता, आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ. रेखा जोशी, सदस्य डॉ. ममता बिष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.