आगरा, मई 26 -- अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत सोमवार भारतीय जनता पार्टी का कासगंज विधानसभा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सोरों रोड स्थित ब्लॉक परिसर में हुआ। इस दौरान अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। महिला उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाएं भी बताईं। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि चौधरी देवराज सिंह ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सदैव सनातन और राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। महिलाएं अपने वोटों की ताकत से राजनीतिक बदलाव ...