जौनपुर, मई 23 -- मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक पैलेस में शुक्रवार को भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा व महिला उत्थान के लिए अहिल्याबाई एक प्रेरणा हैं। इसी से प्रभावित होकर नारी शक्ति अधिनियम का कानून लाया गया जिससे भारत की मातृशक्ति को संविधान प्रदत्त शक्ति मिल सके। राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति थीं। उनका जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। ब्लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.