बिहारशरीफ, नवम्बर 24 -- चंडी थाना क्षेत्र की घटना, दो महिला गिरफ्तार चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार को ई-रिक्शा पर सवार महिला के गले से महिला उचक्कों ने सोने का लॉकेट उड़ा लिया। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उनके घर से चोरी हुआ लॉकेट भी बरामद किया गया है। जहानाबाद जिला के शकुराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव की श्वेता वर्मा ने बताया कि वह चंडी से टेम्पो पर सवार होकर माधोपुर बाजार आयी थी। यहां से ई-रिक्शा रिजर्व कर माधोपुर गढ़ जा रही थी। रास्ते में कई महिलाएं रिक्शा पर सवार हो गयी। इनमें से दो महिला बार-बार उनके कंधे पर हाथ रख रही थी। उन्होंने उन्हीं महिलाओं पर लॉकेट निकालने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मोसिमपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.