रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहर के टायर मोड़ स्थित सैनी होटल के पास से गुरुवार को जिला में खुशी मिशन प्रारंभ हुआ। लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची और खुशी क्लास मिशन के तहत यह कार्यक्रम पूरे झारखंड में चलाया जा रहा है। टायर मोड़ स्थित सैनी होटल के पास से पूर्व सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो डॉ यदुनाथ पांडे, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति बीएन शाह, कुलपति डॉ रश्मि, प्रियंका व प्रो डॉ संजय प्रसाद सिंह, रामगढ़ विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मीडिया धनंजय कुमार पुटूस ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर खुशी रथ को रवाना किया। इसके तुरंत बाद महिला इंटर कॉलेज में खुशी क्लास व मणिपाल स्कूल के शिक्षकों के साथ खुशी चौपाल का आयोजन हुआ। मौके पर यदुनाथ पांडेय ने कहा कि खुशहाल जिंदगी का आधार ही सकारात्मकता है। इसी सकारात्मकता में खुशी छुपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.