बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती शहर के एक पुलिस स्टेशन में तैनात महिला आरक्षी ने प्रभारी निरीक्षक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उसकी मां की तबियत काफी खराब है। इसके चलते वह प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर अवकाश स्वीकृत करने के लिए कहा था। अनुरोध के बाद भी उन्होंने अवकाश स्वीकृत नहीं किया। जरूरी होने के चलते मैंने प्रभारी निरीक्षक से अवकाश के बारे में दूसरी बार विनती किया तो वह बिफर गए। कई गालियां देते हुए मुझे जातिसूचक गाली दी। अपने हमराही को मुझे मारने के लिए पकड़ने को कहा। अपने चैम्बर की लाइट बंद कर मुझे दौड़ा लिया। किसी प्रकार मैं भागकर जान बचाई। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद है। महिला आरक्षी ने एसपी से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...