लखनऊ, जनवरी 15 -- बीकेटी थाने से कुछ दूरी पर स्थित पुलिस कांस्टेबल के घर से बुधवार रात चोरों ने लाखों के आभूषण, नकदी, कपड़े आदि पार कर दिए। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बीकेटी थाने के पास बालाजी विहार कॉलोनी निवासी वीर पाल सिंह तोमर के मुताबिक उसकी पत्नी सविता सिंह यूपी पुलिस में आरक्षी हैं। वह पुलिस लाइन बलरामपुर में तैनात हैं। बताया कि बुधवार दोपहर वह बच्चों के पास बलरामपुर गए थे। गुरुवार सुबह ठेकेदार उमेश मिश्रा ने फोन पर घर में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने घर पहुंचकर देखा कि चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया और अलमारी तोड़कर 53000 रुपये, सैमसंग एलईडी टीवी, सोने का हार सहित लाखों के जेवर आदि चोरी कर ले गए। चोरों ने उस बेडरूम में बने तहखाने को खोलकर वहां से भी कुछ शादी वाले ...