चाईबासा, मार्च 24 -- चाईबासा। सदर अनुमंडल कार्यालय के पास सोमवार को महिला कांग्रेस कमिटी प०सिंहभूम द्वारा जिलाध्यक्ष नितिमा बारी की नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन महिला आरक्षण विधेयक लागू करने, महिला सुरक्षा व उसमें ओबीसी कोटे की महिलाओं को शामिल करने की मांग को लेकर किया गया इस दौरान महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हाथों में तख्ती लेकर जोरदार नारेबाजी भी किया। धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी ने कहा कि अगर यह कानून लागू नहीं हुआ, तो आगे भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी । आगे श्रीमती बारी ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायत व स्थानीय निकायों में आरक्षण देकर की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.