रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने देश में बढ़ती महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम अशोक कुमार जोशी को सौंपा। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक पारित हो चुका है, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे देशभर की महिलाएं खुद को ठगा सा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने रुद्रपुर में होली के दौरान एक भाजपा पार्षद द्वारा दो महिलाओं के साथ की गई अभद्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.