नैनीताल, अप्रैल 3 -- नैनीताल, संवाददाता। महिला कांग्रेस नैनीताल के पदाधिकारियों ने महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के माध्यम से राज्यपाल सेनि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को ज्ञापन भेजा है। जिसमें महिला आरक्षण कानून 2023 (108वां संविधान संशोधन) को जल्द लागू करने की मांग की गई है। कहा कि इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया है, लेकिन अब तक केंद्र और राज्य सरकारों ने इसे लागू करने की कोई पहल नहीं की है। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने इसे मातृशक्ति के साथ अन्याय करार दिया और तत्काल प्रभाव से इस अधिनियम को लागू करने की मांग की। महिला कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं को देश की राजनीति में अधिक भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.