संभल, जुलाई 10 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह बुधवार को संभल दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां महिला और बाल कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की जमीनी हकीकत को नजदीक से जाना। दौरे की शुरुआत सदर तहसील से हुई, जहां उन्होंने बाल कल्याण समिति और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। अवनी सिंह ने सदर तहसील परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। शाक्ति रसोई की तरफ से भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, एसडीएम विकास चंद्र, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार बबलू व दीपक जुरैल ने पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इसी बीच महिला आयोग की सदस्य ने लोगों की नई तहसील परिसर में ही समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.