बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। संवाददाता उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराएं। नरैनी के जमवारा गांव की महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट एवं परेशान किये जाने का आरोप लगाया। पुलिस को शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। तिन्दवारी कस्बे में शराब की दुकान पर भीड़भाड़ और अराजकतत्वों का जमावड़ा होने की शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.