संभल, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर गेस्ट हाउस में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में निराश्रित महिला पेंशन, घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और अतिक्रमण से संबंधित कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर माननीय सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बबराला निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि उनके पति दुर्गेश का तीन वर्ष पूर्व लिवर फेल होने के कारण निधन हो गया था। उन्होंने दो बार जन सेवा केंद्र से विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक पेंशन स्वीकृत नहीं हो सकी। तारावती ने भी शिकायत की कि कागज पूरे होने के बावजूद उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा है और पेंशन अभी तक नहीं मिली। शिवपुरी मोहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.