शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी ग्राम कुर्रिया कलां निवासी विनीत मिश्रा की भतीजी आयुषी मिश्रा द्वारा सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.4 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर बनने पर राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने आयुषी के घर पर पहुंची। जहां पर उन्होंने सफलता पर शुभकामनाएं दी। महिला आयोग सदस्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर आयुषी को बधाई देते हुए लिखा है कि इंटर मीडियट की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। बिटिया को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.