कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने बुधवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये। महिला जनसुनावाई के दौरान उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कराते हुए शेष 20 शिकायतों के निस्तारण के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें सम्बन्धित योजनाओं समेत आवास का लाभ दिये जाने के लिए निर्देशित किया। अंत में उन्होंने नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह ...