मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- खतौली। बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित मिशन शक्ति के कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया। कई महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई, आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिलाओं,छात्राओं व बच्चों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाने को कहा गया। कार्यक्रम में पहुंची महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की जनसमस्याएं सुनने के साथ-साथ महिलाओं के हक के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए जो मिशन चलाया है वो सराहनीय है। जब से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में पता चला है तब से महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। सपना कश्यप ने कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाओं की गोदभराई भी कराई।...