वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 23 -- यूपी के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिकायत पर पहुंची महिला आयोग की टीम को देख मुजफ्फरनगर के सीएमओ ने खुद को बाथरूम में लॉक कर लिया। दरअसल, एक शिकायत पर रविवार को चांदपुर में नवजीवन ज्योति नर्सिंग होम पहुंचीं यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल ने दावा किया कि वहां मुजफ्फरनगर के सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिले। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत आयोग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से की गई है। उधर, सीएमओ सुनील कुमार तेवतिया ने आरोपों को झूठा बताया और कहा कि अपनी बात मनवाने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि चांदपुर नगर के बाईपास मार्ग स्थित नव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.