गिरडीह, जून 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ (ऐपवा) द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गिरिडीह में भी महिलाओं ने गुरुवार को अभियान चलाया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया किशोर की विफलताओं के विरोध में यह अभियान चलाया गया। जिसके तहत गुरुवार दोपहर को गिरिडीह के झंडा मैदान से माले की महिला विंग एपवा की दर्जनों महिलाएं जेपी चौक तक नारा लगाते हुए पहुंची। यहां महिलाओं ने अपने अपने विचारों को रखा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐपवा की मांग है कि महिलाओं और न्याय के पक्ष में मजबूती से खड़े होने में असफल रही आयोग की अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही जिन राज्यों में महिला आयोग का गठन नहीं हुआ है या जहां पद रिक्त हैं, वहां की सरकारें महिला संगठनों की सलाह से आयोग का गठन करें। गिरिडीह में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.