बुलंदशहर, मई 10 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों एवं महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान द्वारा जिला कारागार में महिला अहाते/कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। महिला अहाते में कारागार प्रशासन द्वारा महिला बंदियों एवं महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं जैसे भोजन, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था, बच्चों के लिए क्रैंच, पार्क, खेलकूद, वॉल पेंटिंग, ग्रीनरी तथा बैरकों में महिलाओं के रहने की व्यवस्था को देखा। महिला आयोग अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.