संवाददाता, जनवरी 4 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी का बताया जा रहा है। मकान 15 हजार रुपए महीने के किराए पर लिया गया था। किराए पर मकान लेने वाले परिवार के साथ रहने की बात कही थी लेकिन उसने इसे देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मकान पर पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां से चार युवतियों और पांच युवकों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोग दंग रह गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी। मामला, प्रयागराज के कीड़गंज क्षेत्र का है। इस मकान में दिन भर युवकों और युवतियों के आने-जाने पर कुछ मोहल्लेवालों ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद ऐक्शन लिया गया। मकान मालकिन परिवार समेत बाहर रहती हैं। यह मकान उन्होंने किराए पर दे रखा है। रविवार क...