रामपुर, दिसम्बर 12 -- महिला अस्पताल में भर्ती होने वाली प्रसूताओं के परिवार से आपरेशन के नाम पर रुपये मांगने वाले मामले में ओटी टेक्नीशियन यूसुफ अली पर कार्रवाई होगी। इस मामले में जांच के लिए गठित की गई कमेटी की ओर से रिपोर्ट को सीएमओ के पास भेजा जा चुका है। जांच रिपोर्ट में ओटी टेक्नीशियन द्वारा महिला अस्पताल में प्रसव उपरांत परिवार वालों से रुपये लेने की बात सामने आई है। साथ ही रिपोर्ट में यह उल्लेख भी किया गया है कि ओटी टेक्नीशियन अस्पताल में ड्यूटी के दौरान कार्यों में रूचि नहीं ले रहा था। उसके अनुशासन पर सवाल उठाते हुए यह रिपोर्ट सीएमएस की ओर से तैयार करने के बाद आगे भेजी गई है। इस मामले की जांच कमेटी के अध्यक्ष महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनवर सादात थे। जिन्होंने अस्पताल के दो अन्य चिकित्सकों को शामिल कर सात दिनों में कमेटी के माध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.