गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महिला अस्पताल की मैट्रन जाहिदा खातून, स्टॉफ नर्स अंजू दूबे और वार्ड आया मालती देवी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गईं। डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर तीनों स्वास्थ्यकर्मियों को विदाई दी। संबोधित करते हुए महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जयकुमार ने कहा कि स्टॉफ नर्स अंजू दूबे, मैट्रन जाहिदा खातून और वार्ड आया मालती देवी ने विषम परिस्थिति में भी जिस धैर्य और सूझ-बूझ के साथ सेवाएं दी हैं।हर किसी को कोशिश करना चाहिए कि इसी सेवाभाव से काम करें। इस अवसर पर स्टॉफ नर्स मीना उपाध्याय, विद्योत्तमा, नीलम, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. अंशूरानी, डॉ. साधना पांडेय, डॉ. कमलेश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...