गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महिला अस्पताल को लंबे अरसे के बाद एक बार फिर स्थायी एसआईसी मिल गई हैं। एसआईसी डॉ. शोभवती देवी ने मंगलवार की शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि शासन से मरीजों के हित में संचालित होनेवाली योजनाओं को बेहतर ढंग से चलाकर उसका लाभ दिलाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। देवरिया के राजा बाजार खड्डा की मूल निवासिनी डॉ. शोभवती देवी इससे पहले भी गोरखपुर में तैनात रहीं। वह वर्ष 1991 में महिला चिकित्सक के रूप में पिपराइच सीएचसी पर सेवा दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यवाहक एसआईसी के रूप में डॉ. जयकुमार ने अस्पताल को बेहतर ढंग से चलाया है। वह और भी बेहतर करने का पुरजोर कोशिश करेंगी। यहां मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.