रायबरेली, जनवरी 29 -- रायबरेली। जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केक कटवाकर और नवजात बालिकाओं को बेबी किट और कॉफी मग वितरित कर मनाया गया। आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चियों एवं महिलाओं संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। सुमंगला कन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन 181, 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे रोकने हेतु कानूनी प्रावधानों और विभागीय प्रयासों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.