मथुरा, सितम्बर 11 -- जिला महिला अस्पताल के एक वार्ड में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। नवजात बच्चों को लेकर महिलाएं और उनके तीमारदार भागने लगे। बाद में लाइट काट कर स्थिति पर नियंत्रण किया गया। वार्ड में भर्ती मरीजों को बाद में दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। घटना की जांच के लिए आगरा से स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर लौट गई। मंगलवार रात महिला अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में महिलाएं भर्ती थीं। उनके साथ नवजात शिशु एवं महिला तीमारदार मौजूद थे। कोई 12 बेड का यह वार्ड फुल था। मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे वार्ड के गेट में घुसते ही उल्टे हाथ की ओर ऊपर वायरिंग में स्पार्किंग शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह आग में बदल गई। तेज आवाज आने लगी। देखते-देखते वार्ड में धुआं होने लगा। यह देख वार्ड में अफरातफरी मच गयी। महिलाएं और उनके तीमारदार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.