हमीरपुर, दिसम्बर 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में महिला दलालों का बोल बाला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कमीशन के चक्कर में गर्भवती और उनके परिजनों को बहला फुसलाकर नर्सिंगहोम और पैथालाजी ले जाती है। विरोध करने पर अभद्रता पर आमादा हो जाती है। शनिवार को आशा बहूओं ने कोतवाली पहुंचकर एक महिला दलाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। शहर के पुराना बेतवा घाट मुहाल निवासी आशा बहू अन्नपूर्णा ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि जिला महिला अस्पताल में लगभग 10 महिला दलाल सक्रिय है। जो 24 घंटे अस्पताल में मौजूद रहकर मरीजों और तिमारदारों को कमीशन के चक्कर में प्राइवेट अस्पताल और पैथोलोजी लेकर जाती है। आशाबहू ने बताया कि वह मरीज इल्मा को दिखाने महिला अस्पताल पहुंची थी। तभी मौजूद महिला दलाल ने जबरदस्ती उसके मरीज का पर्चा बनवाकर दिखवाया। जिस पर उ...