सहारनपुर, जनवरी 19 -- जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को इलाज को लेकर डॉक्टर और मरीज पक्ष के बीच विवाद हो गया, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए थाना जनकपुरी में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की स्थिति संभाली और ओपीडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आशमा अंसारी ने थाना जनकपुरी में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन इफरा को दिखाने के लिए महिला अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि ओपीडी में मौजूद चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर आशमा स्वयं भी अस्पताल पहुंची। उसका आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उसकी बहन के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद स्टाफ द्वारा बहन को कहीं और ले जाया गया और पूछने पर भी सही जानकारी नहीं दी गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.