भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान महिला अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सोमवार को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 4 बजे टीएमबीयू स्टेडियम पहुंची सैकड़ों महिला अभ्यर्थियों को लगभग 15 घंटे तक भूखे पेट शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेना पड़ा, जिससे उनमें और उनके अभिभावकों में भारी आक्रोश दिखा। महिला अभ्यर्थियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बहाली प्रक्रिया में काफी शिथिलता बरती जा रही थी, जिसकी वजह से प्रक्रिया में अत्यधिक देरी हुई। उन्हें सुबह 4 बजे से ही इंतजार करना पड़ा। रात आठ बजे तक बहाली प्रक्रिया चलती रही। जब कुछ अभ्यर्थियों ने देरी की शिकायत की, तो मौजूद अधिकारियों ने खाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। खाना बनवाया भी गया, लेकिन वह आधे अभ्यर्थियों के लिए भी पर्याप्त नहीं था और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.