देहरादून, अक्टूबर 10 -- राजभवन में शुक्रवार को करवा चौथ पर सुहागिनों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना की। प्रथम महिला गुरमीत कौर ने की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंची। उन्होंने विधि-विधान से करवा चौध पर पूजा-अर्चना की। गुरमीत कौर ने महिलाओं का स्वागत करते हुए करवा चौथ पर्व के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह पर्व नारी की श्रद्धा, प्रेम, समर्पण और त्याग का प्रतीक है, जो पारिवारिक जीवन के बंधनों को और सशक्त बनाता है। यह परंपरा हमें परिवार और रिश्तों की अहमियत को स्मरण कराती है तथा परस्पर सम्मान और एकता के संदेश को प्रबल करती है। उन्होंने राज्य में महिला अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.