बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- बलरामपुर संवाददाता राज्य महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी ने गुरुवार को जिले पर पहुंची। विभिन्न गतिविधियों में का निरीक्षण कर लोगों से फीडबैक भी लिया। कहा कि किसी भी प्रकार से महिलाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सदर ब्लाक सभागार में आयोजित चौपाल में महिला आयोग के सदस्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं महिलाओं से सीधा संवाद किया । बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह को कानून अपराध बताते हुए महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।महिलाओं को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई।राज्य महिला आयोग सदस्य ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार, प्रसव केंद्र, ओपीडी, पर्चा काउंटर, ब्लड बैंक सहित विभिन्न वार्डों ...