देहरादून, दिसम्बर 2 -- राज्य के अलग अलग इलाकों में महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर महिला आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने कुछ मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए हैं। चकराता क्षेत्र में गर्भवती महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आने पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने खुद संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले को राजस्व पुलिस से तुरंत रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने जिलाधिकारी और एसपी देहात को त्वरित व कठोर कार्रवाई करने को कहा। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि महिला कि अस्मिता पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता की सुरक्षा और चिकित्सा उपचार के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं। आयोग ने पूरे मामले की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। वहीं बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों और आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.