अमरोहा, फरवरी 21 -- डीएम निधि गुप्ता ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। सभी अभियोजकों को अधिक से अधिक मामलों में सजा कराने, विशेष तौर पर महिलाओं से संबंधित अपराधों व पास्को एक्ट से संबंधित मामलों में शत प्रतिशत सजा कराने के लिए निर्देशित किया। महिला संबंधी मामलों की गंभीरता के मद्देनजर जिम्मेदारी पूर्वक अभियोजन कर अधिक से अधिक अभियुक्तों को सजा कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए। गंभीर धाराओं में वांछित अपराधियों को बख्शा न जाए व कड़ी सजा दिलाई जाए। डीएम ने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी महावीर सिंह व जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश मिश्रा के कार्यों की सराहना की। इसके अलावा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमित कुमा...