रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड विधि विभाग में कार्यरत अधिवक्ता अंजू कुमारी मिंज और उनके पांच वर्षीय पुत्र के साथ बदमाश ने मारपीट कर दी। घटना शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे की है। इस संबंध में अधिवक्ता ने बाइक चालक के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अधिवक्ता की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह हटिया रेलवे क्रासिंग कार से अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ पार की। इसी दौरान एक बाइक सवार उनके पुत्र के साथ मारपीट कर दिया। वह रोने और चिल्लाने लगा। कार चालने की वजह से वह कुछ दूरी में जाकर गाड़ी रोकी। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर बाइक सवार के पास गई तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट और धक्का मुक्की कर दिया। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.