मुरादाबाद, मार्च 18 -- महिला अधिवक्ता पर करीब बीस दिन पूर्व कोर्ट परिसर में तेजाब फेंकने की घटना में चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट और गवाहों के घटना से इंकार करने पर पुलिस को घटनाक्रम पर संदेह जताया। घटना का जो समय पीड़िता ने बताया, उस समय दोनों आरोपियों की लोकेशन अलग निकली। लोकेशन ट्रैक करने के बाद विवेचना अधिकारी ने मामला झूठा पाते हुए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। नगर के मोहल्ला फतेहउल्लागंज निवासी शशिबाला पत्नी पमरजीत सिंह ठाकुरद्वारा तहसील में वकालत करती हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया उन्होंने बताया था कि 27 फरवरी की सुबह 10:30 बजे उनका किरायेदार सतेंद्र बाइक से तहसील परिसर में चेंबर के पास छोड़कर चला गया था, यहां से वह पैदल ही चेंबर की ओर जा रही थीं। तभी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी सचिन कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.