मेरठ, नवम्बर 30 -- शादी का झांसा देकर मेरठ निवासी युवक, महिला अधिवक्ता का तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी अब चार दिसंबर को दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। इसका पता लगने पर पीड़िता ने अमरोहा पुलिस से शिकायत कर शादी रुकवाने की मांग की है। मेरठ के टीपीनगर थाने में आरोपी व उसके भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक, महिला अधिवक्ता के मोहल्ले में अपनी बहन के घर रहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात महिला अधिवक्ता से हुई। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है युवक ने शादी का झांसा देकर महिला अधिवक्ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील फोटो खींचे। अक्तूबर 2024 में जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। एसएस...