बहराइच, फरवरी 16 -- बहराइच, संवाददाता । कोर्ट परिसर में महिला अधिवक्ता की स्कूटी से किसी ने तकनीकी छेड़छाड़ की गई। अधिवक्ता जब काम समाप्त होने पर घर जाने को स्कूटी स्टार्ट की। तो यकायक स्कूटी दौड़ पड़ी। हालांकि अधिवक्ता बच गई। जब सीसीटीवी फुटेज में इसकी फुटेज सामने आने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली के सिविल कोर्ट में वकालत कर रही महिला अधिवक्ता डेजी तीन फरवरी सुबह स्कूटी से कचेहरी आई। उन्होंने बार एशोसियेशन परिसर में इंडिया मार्का नल के पास खड़ी कर दी। शाम चार बजे जब कार्य समाप्त कर स्कूटी स्टार्ट की। तो स्कूटी अचानक दौड़ पड़ी। हालांकि उनकी जान बाल बाल बची। उस स्थान का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कोई अंजान व्यक्ति स्कूटी में छेड़छाड़ करता दिखा। जिस पर उन्होनें कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.