जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। दीवानी कचहरी परिसर में शनिवार की शाम करीब पौने चार बजे अचानक एक महिला अधिवक्ता को हार्ट अटैक आया। आरोप है कि एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन करीब 45 मिनट के बाद पहुंची। ऐसी स्थिति में वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने महिला अधिवक्ता को ठेले पर लेटाकर अस्पताल पहुंचाया। एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, उनकी हालत में सुधार बताया गया। महिला अधिवक्ता सुधा तिवारी को दीवानी कचहरी में करीब पौने चार बजे हार्ट अटैक आ गया। आरोप है कि घटना के तत्काल बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस आने में करीब 45 मिनट का समय लग गया। ऐसे में अधिवक्ताओं के सहयोग से महिला को ठेले पर लादकर कर दीवानी न्यायालय के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इससे पहले मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.