रांची, मार्च 8 -- रांची। डीएवी बरियातू में शनिवार को महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। बाल कल्याण समिति खूंटी की अध्यक्ष तनुश्री सरकार ने महिला अधिकार के प्रति सबको जागरूक किया। कहा कि समय के साथ महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी जरूर है, लेकिन अभी भी महिलाओं के प्रति असमानता का भाव है। उन्होंने शिक्षकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने को कहा। प्राचार्य डॉ तापस घोष बोले, समाज की समग्र तरक्की तब तक नहीं हो सकती, जब तक महिलाओं को समान अवसर नहीं मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...