भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परबत्ती काली स्थान परिसर में मंगलवार को महिला सुरक्षा एवं महिला अधिकार कार्यक्रम के तहत महिला कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान विषय पर जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार ने की और मुख्य वक्ता एक्शन एड की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. शरद कुमारी थीं। उन्होंने कहा कि महिला कामगारों की सुरक्षा आज के परिवेश में अति आवश्यक है। मौके पर संजय कुमार सिंह, गौतम कुमार, डॉ. जयंत जलद, मो. मंजर आलम, रेखा कुमारी, राखी कुमारी, रागिनी कुमारी, सोनी, सुषमा, पूजा, सरस्वती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...