गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी प्रियंवदा शर्मा गांव सौंदा स्थित पोस्ट ऑफिस में ब्रांच पोस्ट मास्टर हैं। उन्होंने निवाड़ी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सौंदा निवासी सुबोध त्यागी कार्यालय आकर अभद्रता करता है। आरोपी उनका पीछा भी करता है। इस कारण वह मानसिक तनाव में आ गई हैं। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुबोध त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...